11 जून 2010

मतदाता का अंतर्विरोध

मतदाता का अंतर्विरोध !  
                                 बिहार के दौरे पर था |गोपालगंज  में कुछ लोगों ने पूछा की आपको क्या लगता है कि नीतीश जी दुबारा सत्ता में लौटेंगे ! बड़ा कठिन सवाल था | 
                कुछ  दिन पहले का नीतीश जी का भाषण याद आ गया |वे वाशिंगटन पोस्ट अखबार की एक खबर का हवाला दे रहे थे जिसमें कहा गया था कि विकास दर के मामले में बिहार भारत के अन्य राज्यों से आगे है | वे कहना ये चाह रहे थे कि उनके राज में बिहार काफी विकास कर रहा है | 
 उसी वक़्त एक दूसरी खबर भी कौंध गई दिमाग में कि बिहार के कोसी क्षेत्र के एक गाँव की दुर्दशा देखकर अमेरिका के बिल गेट्स इतने पिघले की उन्होंने गाँव को गोद ले लिया | क्या नीतीश जी बताएँगे कि जब आनेवाली बरसात एक बार फिर कहर ढायेगी तो कोसी के गाँव की कैसे रक्षा करेंगे वे ?
                                       क्या बिहार का बहुमत मतदाता अखबार पढ़ता है ? वाशिंगटन पोस्ट का नाम भी शायद नहीं सुना होगा बिहार के बहुसंख्यक मतदाताओं ने |  जिस मीडिया के माध्यम से नीतीश  जी नायक बनने का ख्वाब देख  रहे हैं वो शायद ही मददगार हों नीतीश जी के लिए आनेवाले विधानसभा चुनाव में |
                                                मैंने उन सज्जन को ये सारी बातें  बताई|
शायद  यही विडम्बना है इस देश की राजनीति की| 
                                                                   नीतीश  मध्यम वर्ग को बेवकूफ बना रहे हैं|  और भैया लालू जी पंद्रह साल बेवकूफ बनाकर बिहार पर ऐसा राज कर गए कि आज भी एक दू: स्वप्न की तरह याद आता है वो बिहार |
              न जाने  कब ख़त्म होगा बेवकूफ बनने का सिलसिला |  क्या है कोई रास्ता ? यदि है तो मुझे बताएं आप |
                                                            

2 टिप्‍पणियां:

  1. सरकार चाहे नितीश जी की हो या लालू जी की जब तक आम जनता इनके कार्यों की हरपल निगरानी कर उस पर समुचित कार्यवाही करने के लिए एकजुटता की ताकत नहीं पैदा करेगी ये नेता व्यवस्था को भ्रष्ट से भ्रष्ट बनाकर लोगों को ऐसे ही बेबकूफ बनाकर राज करते रहेंगे और जनता बदहाल होती रहेगी |

    जवाब देंहटाएं
  2. dont expect a Miracle in just a Five years, but Bihar is changing in the realm of Nitish.

    Nitishjee is doing good job

    जवाब देंहटाएं