13 जून 2010

नीतीशजी ! असली सोना हैं तो डर कैसा

नीतीशजी ! असली सोना हैं तो डर कैसा?
                                                      एक फोटो  क्या निकला मोदी  जी के साथ ,नीतीश जी बौखला गए ||अरे भाई माना की आप धर्मनिरपेक्ष हैं ,बड़ी फ़िक्र है आपको देश के मुसलमानों की |लेकिन क्या हो गया अगर फोटो में आप उनके साथ दिख गए | लोकतांत्रिक भारत के एक राज्य के एक मुख्यमंत्री हैं वो |क्या ये गुजरात की जनता का अपमान नहीं है की उसके मुख्यमंत्री के साथ एक फोटो में दिखना तक मंजूर नहीं है आपको! बिहार में मुस्लिम भाइयों के लिए जो करना है आप ख़ुशी ख़ुशी करिए| क्या ये फोटो आपको कुछ करने से रोक रहा है ?
                                        कमाल hai   भाई |आपका ये राजनितिक ड्रामा हमारी समझ से बाहर है |शायद बिहार का चुनाव करीब है इसलिए मुस्लिम 
मतदाताओं की फ़िक्र में दुबले होते जा रहे हैं आप | चिंता मत करिए अगर आपकी नीयत साफ़ है तो मुस्लिम जरूर आपका साथ देगा |इसलिए बंद करिए इस तस्वीर पर चिल्लाना भाई और ध्यान दीजिये सिर्फ काम पर |ये काम ही समर्थन दिलाएगा आपको |न की धर्मनिरपेक्षता का ढोंग |

11 जून 2010

मतदाता का अंतर्विरोध

मतदाता का अंतर्विरोध !  
                                 बिहार के दौरे पर था |गोपालगंज  में कुछ लोगों ने पूछा की आपको क्या लगता है कि नीतीश जी दुबारा सत्ता में लौटेंगे ! बड़ा कठिन सवाल था | 
                कुछ  दिन पहले का नीतीश जी का भाषण याद आ गया |वे वाशिंगटन पोस्ट अखबार की एक खबर का हवाला दे रहे थे जिसमें कहा गया था कि विकास दर के मामले में बिहार भारत के अन्य राज्यों से आगे है | वे कहना ये चाह रहे थे कि उनके राज में बिहार काफी विकास कर रहा है | 
 उसी वक़्त एक दूसरी खबर भी कौंध गई दिमाग में कि बिहार के कोसी क्षेत्र के एक गाँव की दुर्दशा देखकर अमेरिका के बिल गेट्स इतने पिघले की उन्होंने गाँव को गोद ले लिया | क्या नीतीश जी बताएँगे कि जब आनेवाली बरसात एक बार फिर कहर ढायेगी तो कोसी के गाँव की कैसे रक्षा करेंगे वे ?
                                       क्या बिहार का बहुमत मतदाता अखबार पढ़ता है ? वाशिंगटन पोस्ट का नाम भी शायद नहीं सुना होगा बिहार के बहुसंख्यक मतदाताओं ने |  जिस मीडिया के माध्यम से नीतीश  जी नायक बनने का ख्वाब देख  रहे हैं वो शायद ही मददगार हों नीतीश जी के लिए आनेवाले विधानसभा चुनाव में |
                                                मैंने उन सज्जन को ये सारी बातें  बताई|
शायद  यही विडम्बना है इस देश की राजनीति की| 
                                                                   नीतीश  मध्यम वर्ग को बेवकूफ बना रहे हैं|  और भैया लालू जी पंद्रह साल बेवकूफ बनाकर बिहार पर ऐसा राज कर गए कि आज भी एक दू: स्वप्न की तरह याद आता है वो बिहार |
              न जाने  कब ख़त्म होगा बेवकूफ बनने का सिलसिला |  क्या है कोई रास्ता ? यदि है तो मुझे बताएं आप |
                                                            

31 मई 2010

क़ानून है या नाटक ?

क़ानून है या नाटक ?  
                               आज से बीस साल पहले की एक घटना मुझे आज न जाने क्यों याद आ रही है |दरअसल मैंने एक पत्रिका में देश में लागू  उस क़ानून के बारे में पढ़ रहाथा जिसमें चौदह साल से कम के बच्चो को काम पर रखना जुर्म माना गया  है | मेरे एक मित्र थे पटना में |मैं उस समय ग्यारहवीं में पढ़ता था |  मेरे मित्र के पिताजी अवकाश प्राप्त शिक्षक थे |उनके पास एक बहुत ही गरीब आदमी का बारह वर्षीय बेटा रहता था जो घर के लोगों को चाय -पानी पिलाया करता था |दरअसल वो लड़का सात भाई था |गरीबी का आलम ये की कमानेवाला सिर्फ एक उसका पिता और वो भी बीमार  व्यक्ति |
                             शिक्षक महोदय बड़े ही भावुक और इमानदार व्यक्ति थे एक दिन किसी तरह उस लडके के पिता से मिल गए |उसके पिता ने अपना दुख बताया तो उन्होंने उसे अपने घर रख लिया |
                                                                    उसे वे अपने बेटों की तरह मानते थे |कुछ ही दिनों में वो लड़का खा पीकर काफी स्वस्थ हो गया और कुछ घर में ही पढ़ने लिखने सीखने लगा  |उसकी जिंदगी मजे में गुजरने लगी थी ली अचानक एक दिन शक्षक महोदय के एक मित्र ने उन्हें श्रम क़ानून के बारे में बताया और साथ साथ ये भी कहा कि" आप गलत हैं क्योंकि  आप गैरकानूनी काम कर रहे हैं और यदि इसे आपने इसके घर नहीं भेजा तो आप कानूनी लफड़े में फँस जायेंगे |
                                                               उसके बाद आप सोच सकते हैं कि क्या हुआ होगा |उन्होंने उस लडके के पिता को बुलाया और  उसे अपनी मजबूरी बताते हुए उसे अपने  घर से हटा दिया |  बाद में वो लड़का फिर उसी गरीबी में पलने लगा और कुछ दिन बाद उसकी तबीयत खराब हो गई |
                                     कुछ दिन बाद वो लड़का इलाज के अभाव में मर गया |  मैं आज तक नहीं समझ पाता कि गलती क़ानून  बनानेवाली सरकार की थी या समाज की ?  क्या सार्थकता है इन कानूनों की देश में जहा आधी आबादी भूख को साथ लेकर सोती है |  

29 मई 2010

लाल क्रांति क्या है

लाल क्रांति क्या है?  
                               कहीं खून की होली खेलते लोग  तो कहीं सत्ता की नीतियों का शिकार बने दर्द और भूख से तड़पते लोग |अक्सर जब अखबारों में पढ़ता हूँ कि नक्सलियों ने फला जगह बम विस्फोट  किया तो फलाँ जगह ट्रेन उड़ा दिया |   और हम सब सर पकड़कर बैठ जाते हैं |  
                                     लेकिन चीजें इतनी आसान और सीधी सादी हैं जितनी दिखती हैं ?  क्या ये मामला सिर्फ क़ानून का है ? व्यवस्था का नहीं हैं ?  आम जन के साथ होनेवाले मजाक का नहीं है ?
                                           जहाँ अपनी जमीं का हिसा पाने के लिए न्यायलय में जज को घूस देना पड़ता है |जहाँ  बाप की अस्थि पाने के लिए बेटों को रिश्वत देनी पड़े | जहाँ कहीं कोई नियंत्रण  नहीं है शासन का देश के ताकतवर लोगों पर |जहाँ  लोकतंत्र एक मजाक और त्यौहार है मौज मस्ती का |  वहाँ कुछ लोग अपने असंतोष को दबा नहीं पाते और बंदूकें उठा लेते हैं    तो पूरा देश थर्रा उठता है|
                                             न्यूटन का सिद्धांत है कि क्रिया  के विपरीत प्रतिक्रिया होती है |  तो आप क्या सोचते हैं ? 
                                     ये नक्सलवाद क्या है ?  मैं आप पर छोड़ता हूँ फैसला !

23 मई 2010

प्रख्यात ब्लॉगर रविश जी का हिन्दुस्तान दैनिक में कालम पढ़ा .वे एक ऐसे ब्लॉगर कि चर्चा करते हैं जो बिहार के कोसी इलाके के एक म गाँव में अमेरिका के बिल गेट्स के दौरे की चर्चा करते हैं |सवाल एक बार फिर वही है की जिस बिहार की मिटटी से जन्मे हजारो लोग विदेशों में जाकर अरबो की संपत्ति के मालिक हैं उसी बिहार  के कोसी क्षेत्र की बदहाली की सुध जो ले रहा है वो न तो बिहारी है न हिन्दुस्तानी |
                                                                क्या करें हम ?शर्म करें या गुस्सा ?या आँख और कान बंद कर लें और आसपास क्या हो रहा है उस पर ध्यान देना बंद कर दें ?  लेकिन  अन्दर का जागरूक मानस ऐसा भी तो करने नहीं दे रहा है| 
क्यों हम अपनो के दर्द से आँखें चुराए बैठे हैं और पराये आकर हमारे अपनो के दर्द समेटने में लगे हैं |
                                   ये  बुद्ध और महावीर का देश है जहाँ त्याग और परोपकार की सबसे ज्यादा बातें हुई हैं |लेकिन क्यों उलटी शिक्षा लेते हैं हम |धन और स्त्री को पाप कहा गया है हमारे धर्मशास्त्रों  में |लेकिन हमारी  सोच का लगभग सारा हिस्सा धन और स्त्री को समर्पित है|
         धन्य हैं हम |   और धन्य है हमारा देश | 

17 मई 2010

मक्कारी शहर नहीं गाँव की औलाद है

मक्कारी शहर नहीं गाँव की औलाद है ?
 अरे भाई चौंकिए  मत| गाँव रहे हैं कभी ?जिनका गाँव की मिटटी से गहरा सम्बन्ध नहीं है वही कह सकता है की गाँव के लोग भोले -भाले और सीधे होते हैं |एक बार विजय दान देथा जी ने कहा था की गाँव का सबसे सीधा आदमी और शहर का सबसे बड़ा गुंडा एक बराबर हैं |
                                                                             मैं जिस भी गाँव में गया चाहे मेरा गाँव हो या कोई रिश्तेदारी का गाँव हर जगह एक दुसरे के प्रति लोगों में इतना द्वेष भरा पड़ा है की अगर आप चाहें कि किसी से मतलब नहीं रखते हुए चुपचाप अपना विकास करते रहें तो आप भूल जाइये ,ऐसा नहीं कर सकते आप |क्योंकि गाँव का आपका पडोसी अपना काम छोड़कर आप के पीछे पड़ा रहेगा कि कैसे आपको विकास के रस्ते  से पीछे खींचें |शहर में या बड़े महानगरों में भले ही लोगों के पास आपके लिए समय नहीं है लेकिन लोग जब भी मौक़ा मिलता है आपको मदद ही करते हैं |
                               भैया gaon   खाली दूर से  अच्छा लगता लगता है |
 एक कथा सुनाता हूँ |एक बार तुलसीदास जी जब मृत्यु शैया पर थीं उनकी पत्नी रत्नावली तो गाँव गए अपने पत्नी को अंतिम दर्शन देने |  तो गाँव के एक आदमी ने कहाः कि ",अरे यार ई तो तुलसिया है "
                                                                       तुलसी बाबा जी ने कहा ":तुलसी वहाँ न जाइये जहां आपका गाँव ;दास गया, तुलसी गया पड़ा तुलसी  तुलसिया नाम ;"  तो भैया यही है गाँव | 

15 मई 2010

सार्वभौमिक सत्य कुछ नहीं होता

सार्वभौमिक सत्य कुछ नहीं होता ?  सबके अपने अपने सत्य हैं ?अमेरिका में रहनेवाले व्यक्ति के लिए जब सूरज का डूबना सत्य होता है तो हमारे लिए उसी समय सूरज का निकलना सत्य होता है
               बात ईश्वर नाम के किसी अस्तित्व  के होने न होने की है,
   किसी भी इंसान के जीवन की घटनाएँ ही उसे आस्तिक या नास्तिक बनाती हैं |मैं बहुत बड़ा नास्तिक था |शायद कभी -कभी आज भी हो उठता हूँ |
                                  आज से बीस साल पहले की घटना है |मैं उस समय स्नातक का छात्र था दिल्ली विश्वविद्यालय में |छुट्टियों में अपने घर बिहार आया हुआ था |गाँव के एक लडके की शादी में मैं सासाराम गया हुआ था |शादी ख़त्म होने  के बाद मैं और मेरा एक मित्र ट्रेन के द्वारा बनारस शहर के लिए चल पड़े |हर स्टेशन पर सिर्फ एक मिनट रुकनेवाली सवारी गाड़ी में हम लोग चढ़े |दपहर का समय था और ट्रेन में तिल रखने की भी जगह नहीं थी |किसी तरह घुसते हुए मैं खिड़की के पास की एक सीट पर जा बैठा |गाड़ी आगे बढ़ी |मुहे प्यास लगी |पहले मैं सोचा की अगले स्टेशन पर गाडी रुकेगी तो पानी पी लूंगा
लेकिन अगला स्टेशन आयी और गाड़ी से उतरना भी संभव नहीं लगा और स्टेशन पर दूर दूर तक पानी की कोई संभावना नहीं दिखी |इधर मेरी प्यास जोरो पर थी |एक दो स्टेशन पार करते करते मेरी हालत खराब होने लगी |मैं आँखें बंद कर ली और मन ही मन गहराई से सोचा की काश मुझे एक गिलास पानी मिल जाए |

                            गाडी एक स्टेशन पर रुकी |अचानक खिड़की के पास एक छोटा बछा कहीं से एक बाल्टी में पानी और एक गिलास लेकर आया और मुझसे पूछने लगा ,भैया जी पानी पियेंगे क्या ?मेरी जान में जान आई |मैंने पूछा हाँ कितने का एक गिलास पानी दोगे ? उसने कहा कि एक भी पैसा नहीं |
                                                             उसने मुझे पानी पिलाया और चुपचाप वापस चला गया |मैं आज तक समझ नहीं पाता कि वो घटना क्या थी ? सिर्फ एक संयोग या टेलोपैथी या ईश्वर ?
                                           इसीलिए मैं अब इस बहस में नहीं पड़ता कि ईश्वर है या नहीं |  मेरे एक मित्र ने मुझसे पूछा कि तुम मानते हो कि ईश्वर है या नहीं |  मैंने उत्तर दिया कि मेरे मानने या नहीं मानने से क्या ईश्वर का अस्तित्व है |ईश्वर है तो है ,नहीं है तो नहीं है |ईश्वर स्वंय में एक अस्तित्व है |अस्तित्व ही तो ईश्वर है |फिर ईश्वर है या नहीं हैं ये बहस ही बेकार है |

14 मई 2010

राजनीति से दूर रहनेवालों !सावधान ?

राजनीति से दूर रहनेवालों !सावधान ?
                                                         इस देश का दुश्मन कौन ?राजनीति करनेवाले या राजनीति से दूर रहनेवाले ?जी नहीं राजनीति से दूर रहनेवाला इमानदार आदमी इस देश का सबसे ज्यादा नुकसान कर रहा  है |
                             एक उदहारण दे रहा हूँ |मान लीजिये आप सड़क पर जा रहे हों और कुछ गुंडे  किसी महिला की इज्जत लूटने की कोशिश कर रहे हों तो आप क्या करेंगे ?उन गुंडों पर जो हथियार आपके पास हों उनसे हमला कर देंगे या अहिंसा के पुजारी बनकर चुपचाप वहाँ से खिसक लेंगे ?
                                        अब यही सवाल देश के लोकतंत्र के बारे में है |लोकतंत्र का सबसे बड़ा हिस्सा है चुनाव |ज्यादातर लोगों को मैंने कहते सूना है की राजनीति और चुनाव लड़ना ये दोनों शरीफों का काम नहीं है ,कि आजकल माफिया और अपराधी ही चुनाव लड सकते है |ये देश के बहुमत की आवाज है |ये आवाज उन लोगों की भी है जो अपना मत बूथों पर जाकर देते हैं |
                                                                 ये तथाकथित देश के शरीफ लोग राजनीति का मैदान गलत लोगों के लिए छोड़कर देश का कौन सा भला कर रहे हैं |राजनीति और लोकतंत्र का बलात्कार करनेवालों से भिड़ जाना न्याय है या वहाँ से हट जाना ?
                                                                                 लेकिन इस देश में ऐसे लोगों को ही पूजा जाता है जो अपने आप को  महान कहलाने के लिए जिम्मेदारियों से पलायन कर जाते हैं |
                                                          दुनिया के तमाम देशों में ,रूस ,अमेरिका चीन आदि  में राष्ट्रीय आंदोलनों के पश्चात उन आंदोलनों का नेतृत्व करनेवाले ही देश की बागडोर अपने हाथों में लेते हैं |चाहे वो रूस के लेनिन हों या दक्षिण अफ्रिका के नेल्सन मंडेला या अमेरिका के जार्ज  वाशिंगटन|
                                                            लेकिन हमारे देश में जब देश आजाद हुआ तो गाँधी जी देश की राजधानी से दूर नोआखाली में शोक मना रहे थे देश के विभाजन का |
                                                        आज से पैंतीस साल पहले जब देश में लोकतंत्र  कैद कर दिया गया और इमरजेंसी लगा दी गई तो आन्दोलन की बागडोर थी जयप्रकाश नारायण के हाथों में और बाद में जब सरकार बनी जनता पार्टी की तो देश के प्रमुख बने मोरारजी  देसाई |
                         आखिर क्या परेशानी इस देश  के महान लोगों की?शायद उनके लिए अपने देश से ज्यादा कीमत थी अपनी छवि की |
              शायद इसीलिए हमारे देश में लोग राष्ट्र की कीमत नहीं समझते | तब क्यों हम चिल्लाते हैं की राजनीति में देश की परवाह नहीं करनेवाले लोग भरे पड़े हैं |
                                                   जब महानता के शिखर पर बैठे हुए लोग भी देश से ज्यादा अपनी परवाह करते दिखते हैं तो आम जन उनसे प्रेरणा लेकर राजनीती को अपनी दौलत  और ताकत के रूप में इस्तेमाल करता है तो इतनी हाय तौबा क्यों ?
                                                                        हमें शायद नए सिरे से इस देश के महान लोगों का इतिहास लिखना चाहिए और काल के कब्र में जाकर भी अनश्वर हो उठे महापुरुषों की इस बड़ी भूलों को आनेवाली पीढ़ियों के सामने रखा जाना चाहिए |
                                                               और सोचना चाहिए की राजनीति से दूर जाकर हम ठीक कर रहे हैं या गलत |

12 मई 2010

अपराधी कौन ?

अपराधी कौन ? ,
                            ब्रिटेन की संसद में ,कई साल पहले भाषण देते हुए एक सांसद ने कहा की समाज में  हम जिस अपराध को जानते हैं वो सिर्फ पुरे अपराध जगत का दस फीसदी हिस्सा है बाकी नब्बे प्रतिशत अपराध पर हम चर्चा ही नहीं करते |
                                                                             विख्यात समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया ने एक बार कहा था कि मेरा बस चले तो मैं बच्चों की एक पार्टी बनाऊं जिसका काम सिर्फ ये हो की जब बच्चों की माँ उन्हें थप्पड़ मारें तो वे पलटकर अपनी माँ को एक तमाचा लगा दें इससे ऊपर से निचे तक जो अन्याय की कड़ी फैली हुई है वो टूट जायेगी | दरअसल लोहिया जी उस चीज के बारे में बात करना चाहते हैं जो देश के सरकारी कार्यालय या हर सार्वजनिक कार्य वाले जगहों पर जो शीर्ष अधिकारी होते हैं वो अपने नीचेवाले को डांटते हैं तो वो नीचेवाला अपने वरिष्ठ से डरा हुआ है इसलिए गर्दन नीचे करके सह लेता है और अपना गुस्सा अपने नीचेवाले पर निकालता है |अब ये क्रम चलते चलते सबसे नीचेवाले कर्मचारी तक पहुंचता है तो वो नीचेवाला अपने घर आता है |और सारा गुस्सा अपनी औरत पर निकालता है | अब औरत क्या करती है ? औरत भी चूकि अपने पति की ताकत के आगे विवश और लाचार है तो वो पति का सारा गुस्सा  अपने बच्चों पर निकालती है उन्हें मारती पिटती है |तो लोहिया जी कहते हैं की अगर बच्चा अपनी माँ के थप्पड़ का जवाब पलट कर दे दे तो औरत भी पलटेगी और अपने पति के थप्पड़ का जवाब देगी फिर पति अपने कार्यालय में अपने वरिष्ठ को जवाब देगा और  इस तरह ये अन्याय बंद होगा 
                               क्योंकि जब बच्चा अपनी माँ के गुस्से का जवाब नहीं दे पाता तो वो सडकों पर अपने गुस्से का इजहार करता है और अपराधी बन जाता है
                                            तो ये अन्याय बंद हो इसके बारे में हमें विचार करना पडेगा || 

11 मई 2010

क्या संभव नहीं है कुछ भी बदलना ?

क्या संभव नहीं है कुछ भी बदलना ? शायद नहीं | क्योंकि राम और कृष्ण ,वेदव्यास और बाल्मीकि ,aryabhatt और वराहमिहिर ,कालिदास और चाणक्य के इस देश में जितना लिखा पढ़ा गया उतना दुनिया  में शायद  कहीं नहीं लिखा गया| क्या और कितनी नैतिक शिक्षा या नैतिक बदलाव हम ला पाए समाज में ?
                           कभी आपने सूना है हमारे देश में किसी बड़े पैसेवाले को कि उसने अपनी जीवन भर कि कमी को दान कर दिया हो समाज कि सेवा के लिए ?एक बिल गेट्स अपनी बुद्धि से दुनिया का सबसे अमीर आदमी बनता है और एक दिन आता है जब अपना सब कुछ दान करके वो हट जाता है |
                                                      क्या कोई ऐसा उदहारण हमारे हिन्दुस्तान में आपको खोजे मिलेगा ?
                        एक बिल क्लिंटन पर आरोप लगता है कि वो मोनिका लेविंस्की नाम की महिला के साथ शारीरिक सम्बन्ध बना चुका है | थोड़े से ही किचकिच के बाद वो राष्ट्रपति पुरे राष्ट्र के सामने स्वीकार करता है की हाँ मेरे सम्बन्ध रहे हैं |
                                            ज़रा सोचिये अपने राष्ट्र के  किसी बड़े नेता के बारे में |चाहे सबकुछ दुनिया के सामने आ जाए लेकिन वो मरते दम तक अपने सच को स्वीकार नहीं करेगा और कई सालों तक देश की अदालत को अपने मामले में उलझाए रखेगा |
                                           सोचिये |ये वही देश है जहां सबसे ज्यादा धर्म और नैतिकता की किताबें लिखी गई हैं | कितना सीखा है लोगों ने 
   अरे जनाब लिखने और मीडिया के माध्यम से या अखबारों के माध्यम किसी समाज को आप नहीं बदल सकते |उन्हें पढ़नेवाले लोग सिर्फ मनोरंजन के रूप में ही लेते हैं किसी नैतिक शिक्षा को बस | 

ये सत्य तो बड़ा कड़वा है भाई

मैं एक ऐसे देश का नागरिक हूँ जहां न्याय के मंदिर को सबसे ज्यादा पवित्र और उम्मीद का आखिरी दरबार समझा जाता है |
                       ये वो सत्य है  जो हमें दिखाया या पढ़ाया जाता है |
 अब सुनिए वो घटना जो ऊपर कहे गए सत्य को कठगरे में खडा करता है |बनारस के पास एक गाँव है |जहां जमीं को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ |एक पक्ष ने दुसरे पक्ष की एक बूढी महिला  का हाथ मारकर तोड़ दिया| महिला ने स्थानीय थाना प्रमुख से न्याय नहीं मिलने के कारण जिले की अदालत में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के सामने न्याय के अर्जी दाखिल की | अदालत में बहस हुई और दंडाधिकारी ने आदेश सुरक्षित रख लिया |दो दिन बाद दंडाधिकारी ने अपने पेशकार के  माध्यम से महिला के पास खबर भिजवाई की दो दिन बाद तारीख है मैं उस दिन सम्मान जारी कर दूंगा लेकिन कुछ खर्चा पानी चाहिए |महिला मेरे जान पहचान की थी |उसने मुझसे सारी बात बताई |मैं हैरान होता हुआ वकील से मिला |वकील ने बताया की ये तो जरूरी है |हर केस में ऐसा होता है |बिना दंडाधिकारी को पैसा दिए किसी केस में आदेश नहीं होता है |मैं अब तक हैरान -परेशान हूँ |समझ नहीं पाता की इस बात को किसके आगे कहूँ|
                    अक्सर समाचार पत्रों में पढ़ता हूँ कि फलां ताकतवर आदमी को क़ानून ने नहीं बख्शा ,तो फलाँ को सजा हो गई ,वगैरह वगैरह |
                 लेकिन ये घटना क्या है आखिर |जहां सच सिर्फ ये है कि दंडाधिकारी बिना खर्चा पानी लिए सही आदेश भी नहीं कर सकता |
            हम कौन से अंधा युग में जी रहे हैं |युग अंधा है या हम |या अंधा है क़ानून |
                                   आइये हम सब सोचें |क्योंकि कभी न कभी हम सबका पाला अदालतों से पड़ने ही वाला  है

04 मई 2010

कुछ शब्द हैं गुजारिश के रूप में

मैं जिस विषय पर कहने जा रहा हूँ ,उस पर काफी चर्चाएँ होती रहती हैं |
                                                                                                                  मेरी शिकायत है उन लोगों से जो ज्योतिषियों से अपनी शादी और  नौकरी की तारीख जानना चाहते हैं |मुझे शिकायत है उन लोगों से जो हर छोटे काम को करने से पहले ज्योतिषियों से सलाह लेना चाहते हैं |मुझे शिकायत है उन लोगों से जो ज्योतिष को हिन्दू धर्म का अभिन्न अंग मानते हैं |
                                                                                                           दूसरी तरफ मेरी शिकायत ज्योतिषियों से है जो हर व्यक्ति की कुंडली देखने से पहले ॐ गणेशाय नमः कहना या लिखना नहीं भूलते | आखिर क्यों वे ऐसा लिखकर लोगों के सामने ऐसा दर्शाते हैं मानो वे कोई बहुत बड़ा धार्मिक काम कर रहे हैं |
                               समाज को कैसे इन गलत धारणाओं से मुक्त किया जाए ?कैसे समझाया जाए कि "हे ज्ञान कि दुनिया के तानाशाहों ! हाथ जोड़कर विनती करता हूँ तुमसे कि कम से कम ज्ञान कि इस विधा को तो बख्श दो अपने धार्मिक चंगुल से |"
                                                                                       मैं आह्वान करता हूँ ,देश कि उभरती ज्ञान की नई पीढ़ी से की हाथ बढ़ाएं मेरे इस पाखंड विरोधी मुहीम में और ज्ञान की इतनी उपयोगी विधि से मानव जीवन को परिचित कराएँ ताकि वैज्ञानिक  तरीके से हमारी समस्याओं के निदान में ज्योतिष का उपयोग किया जा सके |
                                        तो जनाब क्या विचार हैं ?साठ दे रहे हैं मेरा या ज्योतिष का पाखंड ही मंजूर है आपको |

07 अप्रैल 2010

पुनर्जागरण का वक़्त है क्या ?

पुनर्जागरण का वक़्त है क्या ?
                                                      परम्परा और आधुनिकता के बीच त्रिशंकु की तरह लटकते भारतीय और हिन्दू समाज को जरुरत है एक और पुनर्जागरण की |और ये पुनर्जागरण जरूरी है ज्ञान के क्षेत्र में |हमें फैसला करना पड़ेगा पूर्वाग्रह से मुक्त होकर की ज्ञान की किन शाखाओं को अगली पीढ़ियों तक पहुँचाना है और किन्हें किनारे कर देना है |
                             पहले लेते हैं भारतीय ज्योतिष को  |मुझे आपत्ति है उन पंडितो पर जो किसी आदमी की जन्म-कुंडली बनाते समय ऊँ गणेशाय नमः लिखकर ज्योतिष को धर्म का हिस्सा बना देते हैं और दूसरी शिकायत है उन लोगों से जो जो कुछ गलत लोगों द्वारा ज्योतिष के गलत इस्तेमाल को ही पूरा ज्योतिष मान लेते हैं

13 मार्च 2010

kuchh nai baaten

आज एक लेख पढ़ा ,एक हिंदी की पत्रिका में ,शीर्षक था --संवेदनाएं ही बनाती हैं इंसान को कुदरती सुपरमानव | उसने बताया कि इंसान कि बुद्धि  की नहीं ह्रदय की ताकत ही उसे भौतिक जीवन में भी बड़ा इंसान बनाती है |एक नई बात ही कह रहा था ये लेख |
                        अब तक आमतौर पर समाज में तो यही मान्यता है की संवेदनाएं मनुष्य को कमजोर बनाती हैं लेकिन यहाँ तो बात कुछ दूसरी ही कही जा रही है |धन्यवाद् का पत्र है वो लेखक जिसने मनुष्य जाती की आँखों पर पड़े हुए परदे को उतरने की कोशिश की है |और सच भी यही है |अक्सर हमने देखा है कि बचपन में जो बच्चे और बच्चों कि तुलना में अपनी चीजें दुसरे बच्चों को कम देते हैं वो आगे चलकर आसमान की ऊँचाइयों को नहीं छू पाते |
                                                                                              अमेरिका में एक रिसर्च में दस बच्चों का समूह बनाया गया |और उन्हें एक फल दिया गया |उन्हें कहा गया की दो घंटे तक वे इंतज़ार करें और जब घंटे भर बाद उन्हें  कहा जाए तब वे उसे खाएं |दो घंटे बाद जब देखा गया तो हुआ ये की पांच बच्चों ने फल खा लिया था और पांच बच्चों ने इंतजार करना बेहतर समझा |
           बीस साल के बाद देखा गया की जिन बच्चों ने फल नहीं खाया था वे जिंदगी में काफी सफल हुए थे |
   तो दोस्तों क्यों हम भी अपने बच्चों को संवेदनाओं के माध्यम से जीने की शिक्षा दें ?.                                               

11 मार्च 2010

krishna kaun hai?

भारतीय जनमानस के दिल के कोने में गहरे तक बैठा कृष्ण नामक ये पात्र  आखिर है कौन ?कौन है ये जो कभी भोग की उस पराकाष्ठा पर जा बैठता है जहाँ एक साथ अठारह हजार गोपियों के साथ चांदनी रात में रासलीला रचता है तो दूसरी तरफ कुरुक्षेत्र की युद्ध्ह्भूमि में  अर्जुन के सामने गीता का उपदेश देकर खुद को योगियों का रजा यानी योगिराज कृष्ण सिद्धह करता है |कभी राधा के प्यार में पागल होकर समाज की सारी मर्यादाएं टाक पर रख देता है तो कभी द्रौपदी जैसी संसार की सबसे सुन्दर औरत के विवाह प्रस्ताव को सरलता से ठुकरा कर उसे सदा के लिए अपनी सखी बना लेते है . 
                                                               पिछले लेख में मैंने बात की थी चौथे आयाम की .आखिर कृष्ण इतने बड़े योगिराज थे तभी तो उन्होंने चौथे आयाम को न सिर्फ खुद देखा बल्कि अर्जुन को भी शक्ति प्रदान की .
                                                                                                                                     ये सारी बातें एक चीज की तरफ तो इशारा करती ही हैं कि ज़िन्दगी में जिसे हम भविष्य कहते हैं दरअसल वो सब कुछ घट चूका होता है .शायद इसीलिए कभी -कभी जब हम चौथे आयाम में जाते हैं तो आनेवाली घटनाओं का आभास पा लेते हैं .

09 मार्च 2010

future is 4th dimension of life

क्या आप जानते हैं की आनेवाली जिंदगी की भविष्यवाणी कैसे कभी- कभी कर दी जाती है ?आपने विज्ञानं के तीन आयामों के बारे में पढ़ा होगा और ये भी आप समझते हैं कि ज़िन्दगी में हम सब तीन आयामों के बारे में ही जानते हैं 
                                                                                                                                आज से कई साल पहले अमेरिका में एक किताब प्रकाशित हुई थी .जिसका नाम था-"एक योगी की आत्मकथा" .उस योगी ने एक ऐसी बात कही की पूरा अमेरिका उस समय स्तब्ध रह गया .उसने बताया की ज़िन्दगी में  सिर्फ तीन आयाम ही नहीं होते बल्कि एक चौथा आयाम भी होता है जो उन दृश्यों को दिखाता है जो हमें अपनी आँखों से दिखाई नहीं देता .जिसे हम भविष्य कहते हैं वास्तव में वो भविष्य नहीं होता बल्कि वे घटनाएँ भी घट चुकी होती हैं .बस फर्क ये होता है की वे ज़िन्दगी का चौथा आयाम होती हैं जिसे हम देख नहीं पाते . जैसे आपको शायद याद हो की कुछ साल पहले तीन आयामी फिल्मो का प्रयोग हुआ था.एक दो फिल्मे भी आई थीं .जिसमे एक विशेष प्रकार का चश्मा दिया जाता था ,दर्शकों को .क्योंकि तीन आयामी दृश्य आप सिर्फ अपनी आँखों से नहीं देख सकते .
                    अब अगर चौथा आयाम आप नहीं देख सकते तो इसका अर्थ ये तो कदापि नहीं की उसका अस्तित्व  ही नहीं.
        इसे समझाने के लिए हमें गीता की और लौटना पड़ेगा .गीता में भगवान कृष्ण ने अर्जुन के मोहग्रस्त हो जाने पर  जब उससे कहा की जिनके शारीर का प्रति तुम मोह से ग्रस्त हो की इन्हें मारने का पाप तुमको लगेगा तो तुम गलत सोच रहे हो क्योंकि ये सब लोग पहले से ही मारे जा चुके हैं  .पर बार बार समझाने पर भी अर्जुन इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं . तब कृष्ण ने क्या किया . 
                              तब कृष्ण ने अर्जुन के  सामने एक ऐसा दृश्य उपस्थित किया जो पूरी दुनिया के सामने एक अनोखी  घटना के रूप में दर्ज हुआ .वो घटना थी अर्जुन को चौथे आयाम को देखने की शक्ति प्रदान करना .अर्जुन ने जो घटनाएँ अभी घटनेवाली थीं उन्हें अपनी आँखों के सामने देखा .उन्होंने देखा की अभिमन्यु मारा जा चूका है ,उन्होंने देखा की पितामह बाण शैया पर लेटे हुए हैं ,उन्होंने देखा की द्रोणाचार्य की गर्दन कट गई है .अब सवाल ये उठता है की ये सब घटनाएँ किस और इशारा करती हैं .?क्या ये सब कुछ चौथे आयाम की उपस्थिति का संकेत नहीं करता ?शायद हाँ |आश्चर्य होता है कृष्ण के व्यक्तित्व पर .इसीलिए कृष्ण को शायद योगिराज कहा गया .अर्थात योगियों का राजा| 
                                                                                   आप घबराएँ नहीं |बहुत लज्द विज्ञानं की कोशिशों से हम सब चौथे आयाम को देखने की क्षमता का विकास कर लेंगे . .

07 मार्च 2010

kya kaha desh ko bech diya gaya?

अजीब खबर है भाई ,देश को कुछ लोगों ने बेच दिया .क्या ये भी कोई खबर है ?खबर उसे कहते हैं जब कुछ अप्रत्याशित घट जाये .देश बिक गया ,देश को बेच दिया ,देश बिक जाएगा. इन तमाम खबरों से ,सच तो ये है की सिर्फ बोरियत होती है .
                                                                                   भला हो दृश्य माध्यमों को जिन्होंने इस बोरियत को अच्छी तरह समझा ,तभी तो उन्होंने देश के बारे में सोचना और टीवी पर दिखाना ही बंद कर दिया.कभी आपने ध्यान दिया है की देश दिखता ही नहीं टीवी में.या तो दिखता है क्रिकेट ,या दिखता है सिनेमा और उसके कलाकार .
                                                         तो जब किसी ने कहा की देश को बेच दिया चाँद नेताओं ने और उद्योगपतियों ने तो मुझे बड़ी जोर से हंसी आई .कभी कभी सोचता हूँ की एक जांच शुरू करूँ की पहली बार देश की बेचने की परंपरा किसने डाली ..और सारी परम्पराएँ चाहे हम भूल जाएँ लेकिन देश को बेचने परंपरा हमने पूरे मनोयोग से निभाई है .तो आईये हम क्यों न देश बेचने की दुकान खोल खोल लें ..आखिर हम बेरोजगारों के लिए इससे अच्छा रोजगार क्या हो सकता है ?